अफगानिस्तान : आईएस आतंकियों ने घरों में लगाई आग

काबुल, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने 60 घरों को आग के हवाले कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक प्रांतीय अधिकारी ने कहा, “आईएस आतंकवादियों के एक समूह ने शुक्रवार शाम कोट जिले के कुछ क्षेत्रों पर धावा बोल दिया और घरों में आग लगा दी।”

हालांकि, स्थानीय लोगों ने हमले से पहले अपने घरों को खाली कर दिया था, जिसके कारण किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493