अफगानिस्तान : आतंकवादी हमले में 4 पुलिसकर्मी शहीद

काबुल, 22 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में सड़क निर्माण स्थल पर हुए आतंकवादी हमले में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए और 13 मजदूरों का अपहरण कर लिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह घटना गुरुवार रात को दूरवर्ती स्पिन बोल्डक जिले के सीरा सहान क्षेत्र में हुई।

मजदूर स्पिन बोल्डक को पड़ोसी शोरबाक जिले से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कर रहे थे।

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493