ईवा लोंगोरिया ने बेटे सैंटियागो को प्रशंसकों से मिलवाया

लॉस एंजेलिस, 22 जून (आईएएनएस)।मातृत्व का आनंद उठा रही अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया ने अपने नवजात बेटे सैंटियागो एनरिक बैस्टन को प्रशंसकों से रूबरू कराया।

ईवा ने कहा कि वह अपने बेटे से दूर रहने की कल्पना भी नहीं कर सकती।

‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, बेटे को जन्म देने के दो दिन बाद नई नवेली मां ने अपने प्रशंसकों का आभार जताया और पहली बार मां बनने का अनुभव साझा किया।

उन्होंने कहा, “नई दुनिया में स्वागत। मैं आपसे सैंटियागो एनरीक बैस्टन का परिचय करा रही हूं। मेरे बेटे पर अपनी शुभकामनाओं की बरसात करने के लिए धन्यवाद।”

ईवा (43) ने मंगलवार को सैंटियागो को जन्म दिया था। यह ईवा और उनके पति जोस पेपे बैस्टन (50) की पहली संतान है। जोस की पहले शादी से तीन बच्चे और हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493