अफगानिस्तान : आतंकवाद रोधी अधिकारी, अंगरक्षक की हत्या

काबुल, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बडखशान प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने शनिवार को एक आतंकवाद रोधी अधिकारी और उसके अंगरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी।

काबुल, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बडखशान प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने शनिवार को एक आतंकवाद रोधी अधिकारी और उसके अंगरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा, “मोहम्मद आदिल फैजाबाद शहर में गश्त पर थे, और उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी और उनकी तथा उनके एक अंगरक्षक की मौत हो गई।”

अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बडखशान प्रांत पिछले कुछ वर्षो से तालिबानी आतंकवाद को लेकर कुख्यात रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493