महानदी मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा : रमन

भुवनेश्वर, 11 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि महानदी जल मुद्दे का राजनीतिकरण सिर्फ ओडिशा में पंचायत चुनाव से पूर्व प्रमुख मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।

भुवनेश्वर, 11 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि महानदी जल मुद्दे का राजनीतिकरण सिर्फ ओडिशा में पंचायत चुनाव से पूर्व प्रमुख मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “ओडिशा के लोग प्रवासी समस्या, गरीबी, बिजली, सड़क और खेती के मुद्दों को सुलझाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानना चाहते हैं। लेकिन वे पंचायत चुनाव से पूर्व प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए महानदी मुद्दे को उठा रहे हैं।”

सिंह ने सुंदरगढ़ जिले में भाजपा के पक्ष में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “महानदी पर कोई विवाद नहीं हो सकता। भविष्य में भी कोई मुद्दा नहीं होगा। महानदी ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लोगों को एकजुट करती है। यह उन्हें बांटती नहीं है।”

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महानदी का चार प्रतिशत जल इस्तेमाल करता है, जबकि ओडिशा 14 प्रतिशत इस्तेमाल करता है और बाकी 82 प्रतिशत समुद्र में चला जाता है।

रमन ने कहा कि ओडिशा सरकार समुद्र में जाने वाले पूरे पानी का इस्तेमाल कर सकती है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पिछले 16 वर्षो में विकास के मामले में काफी आगे निकल चुका है, जबकि ओडिशा में अपार प्राकृतिक संसाधनों के बावजूद यहां काम करने में ही रुचि नहीं है।

मुख्यमंत्री रमन ने राज्य में बदलाव लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने की लोगों से अपील की।

इस बीच, बीजू जनता दल (बीजद) के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के इस दौरे के विरोध में सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493