अफगानिस्तान : आत्मघाती बम विस्फोट में 8 की मौत

काबुल, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में गुरुवार को हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम आठ लोग मारे गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय प्रवक्ता अताउल्लाह खोगियानी के हवाले से बताया कि नंगरहार प्रांत में स्थित शहर में हुए विस्फोट में 17 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हमले में हताहत हुए सभी लोग आम नागरिक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493