काबुल, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पारवान प्रांत के बगराम जिले में सोमवार को एक कार में किए गए आत्मघाती विस्फोट में नाटो के छह सैनिकों की मौत हो गई। नाटो के नेतृत्व में ‘रिसोल्यूट सपोर्ट’ मिशन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।
राजधानी काबुल से 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित बगराम में ही अमेरिकी सैनिकों की मुख्य छावनियां स्थित हैं।
अफगानिस्तान में पिछले वर्ष ही अमेरिकी सैन्य अभियान समाप्त हो चुका है, हालांकि अभी भी वहां करीब 9,800 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।
dharmpath.com dharmpath