नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुम्बई गरुड़ टीम सोमवार को यहां खेले गए पेशेवर कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) मुकाबले में दिल्ली वीर को 5-2 से हराकर तालिका में शीर्ष पहुंच गई है।
मुम्बई के चार मैचों से आठ अंक हो गए हैं। उसने अब तक अपने सभी मैच जीते हैं। दूसरी ओर, दिल्ली को अब तक अपने सभी चार मैचों में हार मिली है।
मुम्बई ने केडी जाधव स्टेडियम में टॉस जीतकर 57 किलोग्राम पुरुष वर्ग को ब्लॉक करने का फैसला किया। दिल्ली ने बदले में महिलाओं के 58 किलोग्राम मुकाबले को ब्लॉक किया।
दिन का पहला मुकाबला 97 किलोग्राम वर्ग में दिल्ली के गुरपाल सिंह और मुम्बई के ओदिकाद्जे एलिजबार के बीच हुआ, जिसमें एलिजबार ने 5-0 से जीत हासिल की।
इसके बाद दिल्ली की विनेश फोगाट ने 48 किलोग्राम वर्ग में अनपी बहन मुम्बई की रितु फोगाट को 8-0 से हराकर स्कोर 1-1 कर दिया।
मुम्बई के प्रदीव ने 74 किलोग्राम वर्ग में दिल्ली के दिनेश कुमार को 5-3 से हराते हुए अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया।
इसके बाद मुम्बई की ओदुनायो अदेकूरोये तथा दिल्ली की लिसिलया होरिश्ना के बीच 53 किलोग्राम वर्ग का मुकाबला हुा, जिसमें होरिश्ना ने 10-0 से जीत हासिल कर अपनी टीम को एक बार फिर 2-2 की बराबरी पर ला दिया।
इसके बाद 125 किलोग्राम हेवीवेट वर्ग में मुम्बई के गोर्गी एस. और दिल्ली के कृष्ण कुमार के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सिर्फ 46 सेकेंड में 10-0 की जीत के साथ गोर्गी ने मुम्बई को 3-2 से आगे कर दिया।
मुम्बई को उम्मीद थी कि तीन बार की विश्व चैम्पियन एडलिन ग्रे 69 किग्रा वर्ग में दिल्ली की निक्की के खिलाफ जीत का क्रम बनाए रखेंगी।
एडलिन ने बड़ी आसानी से यह मुकाबला 10-0 से जीतते हुए मुम्बई को 4-2 की अजेय बढ़त दिला दी।
दिल्ली को अब 2015 की विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले इख्तियोर नावरुजोव से उम्मीद थी, जो 2013 एशियाई चैम्पियन अनिल ढनकर के सामने 65 किग्रा वर्ग में थे।
अमित ने इस महामुकाबले में अपना आपा नहीं खोया और नावरुजोव को 9-6 से हराकर अपनी टीम को 5-2 से जीत दिला दी।
dharmpath.com dharmpath