अफगान तालिबान का हेलमंद के प्रमुख जिले पर कब्जा

प्रांतीय सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि सानगिन में सुरक्षा बलों के साथ भीषण संघर्ष के बाद तालिबान ने रविवार रात जिला केंद्र के सभी सरकारी कार्यालयों पर अपना कब्जा जमा लिया।

सूत्र ने बताया कि जिस स्थान पर हिंसक भिड़ंत चल रही थी, उस जगह से सुरक्षा बलों ने सेना के साजो-सामान को हटा लिया है।

उन्होंने बताया कि सेना को आतंकवादियों से लड़ने के लिए तत्काल गोला बारूद और हवाई हमलों के लिए समर्थन की जरूरत है।

सोमवार को इससे पहले अफगानिस्तान सरकार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने देश के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ हेलमंद में स्थिति के आंकलन के लिए बैठक की।

प्रांतीय राजधानी लश्कर गाह में स्थित इस जिले को एक असुरक्षित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।

अब्दुल्ला ने कहा, “सरकार ने हेलमंद में तुरंत कार्यवाही के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इस कदम से दुश्मन हमलावरों को जवाब दिया जाएगा।”

हेलमंद प्रांत में तालिबान आतंकवादी काफी सक्रिय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493