अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति से मिले अदनान सामी

मुंबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक व संगीतकार अदनान सामी ने पत्नी रोया और बेटी मेदिना के साथ अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति सरवर दानिश से मुलाकात की।

मुंबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक व संगीतकार अदनान सामी ने पत्नी रोया और बेटी मेदिना के साथ अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति सरवर दानिश से मुलाकात की।

अदनान ने कहा कि उन्होंने दानिश के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘अफगान-इन सर्च ऑफ अ होम’ के बारे में चर्चा की।

गायक ने ट्वीट किया, “भारत दौरे पर आए उपराष्ट्रपति से मुंबई की खुशनुमा सुबह में मुलाकात हुई। हमने आगामी फिल्म ‘अफगान’ के बारे में बात की और उन्होंने अपनी ओर से हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया। हम जल्द ही अफगानिस्तान में शूटिंग करने का इंतजार कर रहे हैं।”

गायक ने सोमवार को हुई मुलाकात की तस्वीर भी साझा की। दानिश भारत के पांच दिवसीय दौरे पर हैं।

‘अफगान-इन सर्च ऑफ अ होम’ की कहानी एक अफगान शरणार्थी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे भारत में पनाह लेनी पड़ती है। अदनान पहली बार किसी फिल्म में बतौर अभिनेता नजर आएंगे।

अदनान 2015 में सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के गीत ‘भर दो झोली’ में नजर आए थे, जिसे उन्होंने गाया भी था।

राधिका राव और विनय सप्रू निर्देशित फिल्म ‘अफगान-इन सर्च ऑफ अ होम’ अगले साल रिलीज हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493