स्पेनिश लीग : एटलेटिको ने रियल बेतिस को दी मात

सेविले (स्पेन), 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग के 15वें दौर में खेले गए मैच में एटलेटिको मेड्रिड ने रियल बेतिस को 1-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में एटलेटिको के लिए एक मात्र गोल सॉल निगुएज ने किया।

सॉल निगुएज ने रविवार रात खेले गए मैच में पहले हाफ के 29वें मिनट में गोल कर एटलेटिको का खाता खोला।

यह इस लीग में एटलेटिको की लगातार तीसरी जीत है। इसके साथ ही लीग सूची में क्लब ने 33 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

एटलेटिको इस सूची में स्पेनिश लीग के मौजूदा विजेता रियल मेड्रिड से दो अंक आगे है।

लीग में रविवार को खेले गए एक अन्य मैच में मलागा ने रियल सोसिएदाद को 2-0 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493