भारत में ’12 स्ट्रॉंग’ जनवरी में रिलीज होगी

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘थोर : रैग्नारोक’ में अपनी सशक्त भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले आस्ट्रेलियाई अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म ’12 स्ट्रॉंग’ जनवरी में भारत में रिलीज होगी।

इस संबंध में जारी बयान के अनुसार, युद्ध पर आधारित फिल्म एमवीपी एंटरटेंमेंट द्वारा भारत में प्रदर्शित की जाएगी और यह 19 जनवरी को रिलीज होगी।

निकोलाई फुग्लिसिग निर्देशित फिल्म ’12 स्ट्रॉंग’ 9/11 हमले के बाद के दिनों पर आधारित है, जब कैप्टन मिच निल्सन (हेम्सवर्थ) के नेतृत्व में अमेरिकी सुरक्षाबलों की विशेष टीम को अफगानिस्तान में अत्यधिक खतरनाक मिशन के लिए चुना जाता है।

यह फिल्म ‘हॉर्स सोल्जर्स’ किताब पर आधारित है। इसमें माइकल शैनन, माइकल पेना, नेविड निगहबान, ट्रेवांटे रोड्स सहित कई कलाकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493