अफगानिस्तान के शिक्षा कार्यालय पर हमला, 1 की मौत

काबुल, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में बुधवार को प्रांतीय शिक्षा कार्यालय पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई।

काबुल, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में बुधवार को प्रांतीय शिक्षा कार्यालय पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने ‘टोलो’ न्यूज एजेंसी से कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने नंगरहार प्रांत के संस्थान पर सुबह 9.30 बजे हमला कर दिया। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अयातुल्ला खोघयानी ने कहा कि बंदूकधारियों ने इमारत पर हमला कर दिया और सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

नंगरहार शिक्षा विभाग के प्रवक्ता आसिफ शिनवारी ने कहा कि बंदूकधारियों के साथ संघर्ष में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493