छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

सुकमा, 11 जुलाई (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के ग्राम मिनपा के जंगल के पास मंगलवार शाम को पुलिस व नक्सलियों की मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। वहीं, रिजर्व पुलिस बल का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान को हेलिकॉप्टर से रायपुर ले जाया जा रहा है।

सुकमा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने कहा कि भरी बारिश के बीच चिंतागुफा थाना से रिजर्व पुलिस बल के जवान गश्त पर निकले थे। ग्राम मिनपा जंगल के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया।

विस्फोट के बाद पुसिल के जवानों ने तुंरत मोर्चा संभाला और दोनों ओर से गोलीबारी हुई। गोलीबारी में दो नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों की पहचान हुक्का व दूसरे की उईका नक्सली के रूप में हुई है। हुक्का एरिया कमांडर था। इनके पास से दो बंदूक भी बरामद की गई।

एसपी मीणा ने बताया कि नक्सलियों की ओर से किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में रिजर्व पुलिस बल का एक जवान हुर्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493