अफगानिस्तान के 2 आतंकवादियों पर इनाम घोषित

वाशिंगटन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका ने अफगान चरमपंथी समूह हिब्ज-ए-इस्लामी गुलबुद्दीन (एफआईजी) के दो आतंकवादियों के बारे में सूचना देने लिए 50 लाख डॉलर तक इनाम घोषित किया है।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा है कि विदेश मंत्री जॉन केरी ने अब्दुल सबूर की गिरफ्तारी या उसे सजा देने के लिए 30 लाख डॉलर और अब्दुल्ला नवबहार की गिरफ्तारी के लिए 20 लाख डॉलर तक इनाम देने की घोषणा की है।

एचआईजी से संबद्ध आतंकवादी सबूर विस्फोटक विशेषज्ञ है और वह 16 मई, 2013 को काबुल में हुए एक हमले के लिए जिम्मेदार है।

बयान के मुताबिक, इस हमले में दो अमेरिकी सैनिकों, चार अमेरिकी नागरिक ठेकेदारों और आठ अफगान नागरिकों की मौत हो गई थी, जिनमें दो बच्चे शामिल थे, जबकि इस हमले में कम से कम 37 लोग घायल हो गए थे।

18 सितंबर, 2012 को विदेशी कर्मचारियों को ले जा रही बस पर हमले में भी सबूर और नवबहार प्रमुख रूप से शामिल थे।

इस हमले में दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और लगभग दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

गौरतलब है कि एचआईजी, हिज्ब-ए-इस्लामी या पार्टी ऑफ इस्लाम एक की शाखा है। अफगानिस्तान के राजनीतिक और अर्धसैनिक संगठन के रूप में इसकी स्थापना अफगानिस्तान के सरदार गुलबुद्दीन हिकमतायर ने 1976 में की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493