श्रीसंत पर जेल में चाकू से हमला हुआ था : परिवार

कोच्चि, 27 फरवरी (आईएएनएस)। आईपीएल के छठे संस्करण से जुड़े सट्ेटबाजी और स्पॉट फिक्सिंग मामले में कथित संलिप्तता को लेकर जेल की सजा काट चुके भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शांताकुमारन के परिवार ने शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा किया कि तिहाड़ जेल में उन पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था।

श्रीसंत का मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में लम्बित है। श्रीसंत की बहन के पति मधु बालाकृष्णन ने शुक्रवार को संवाददाताओं के सामने उन पर जेल में हमले का खुलासा किया।

मशहूर गायक बालाकृष्णन ने कहा, “तिहाड़ में 26 दिन बिताने के बाद जब श्रीसंत घर लौटे थे, तब उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। यह मई 2013 की घटना है। उन्होंने हमें बताया कि एक दिन जब वह जेल परिसर में टहल रहे थे, तभी एक कुख्यात अपराधी ने उन पर तेज धार चाकू से हमला कर दिया था। श्रीसंत ने हमें बताया कि उन्होंने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया और इस प्रयास में उनका हाथ कट गया था। इसके बाद जेल के कर्मचारियों ने उस अपराधी को वहां से हटाया।”

बालाकृष्णन ने कहा कि उनका परिवार बस इस बात की जानकारी मीडिया को देना चाहता था और उसका मकसद इससे किसी प्रकास की संवेदना या समर्थन हासिल करना नहीं है। साथ ही उसका मकसद ऐसा करते हुए कोई विवाद भी पैदा नहीं करना है।

श्रीसंत को राजस्थान रॉयल्स टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ मई 2013 में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें कुछ दिन जेल में भी बिताने पड़े थे। अभी वह जमानत पर रिहा हैं, लकिन उनसे जुड़ा मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में लम्बित है। इस मामले में अंतिम फैसला अगले महीने की शुरुआत में आने की संभावना है।

श्रीसंत पहली ही कह चुके हैं कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अदालत उन्हें तमाम आरोपों से बरी कर देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493