काबुल, 5 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में एक जिले पर नियंत्रण को लेकर हुए संघर्ष में 10 तालिबानी आतंकवादियों और तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आतंकवादियों ने रविवार को इमाम साहिब जिले पर कब्जे के लिए समन्वित तरीके से हमला किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने उनके प्रयास को विफल कर दिया।
dharmpath.com dharmpath