मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर ने आध्यात्मिक गुरु योगी सद्गुरु जग्गी वासुदेव से मुलाकात की और उनसे ज्ञानवर्धक बातें की।
करण ने रविवार को गैर-लाभकारी संगठन ईशा फाउंडेशन के संस्थापक वासुदेव के साथ अपनी तस्वीर साझा की। यह फाउंडेशन भारत सहित अमेरिका, लेबनान, सिंगापुर, कनाडा, मलेशिया, युगांडा, चीन, नेपाल और आस्ट्रेलिया सहित कई देशों में योग कार्यक्रम संचालित करता है।
करण ने तस्वीर के साथ शीर्षक में लिखा, “आज सुबह आध्यात्मिक सद्गुरु जेवी के साथ ज्ञानवर्धक बातें की.. ईशा फाउंडेशन।”
ईशा फाउंडेशन विभिन्न सामाजिक और सामुदायिक विकास गतिविधियों में भी शामिल है, जिसे संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक व सामाजिक परिषद की ओर से विशेष सलाहकार का दर्जा हासिल है।
dharmpath.com dharmpath