अफगानिस्तान जेल पर हमला, 350 से ज्यादा कैदी फरार (लीड-1)

काबुल, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबान आतंकवादियों ने सोमवार को पूर्वी गजनी प्रांत में एक जेल पर हमला कर 350 से ज्यादा कैदियों को मुक्त करा लिया।

समाचारपत्र एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, गजनी के उप प्रांतीय गर्वनर मोहम्मद अली अहमदी ने बताया, “एक आतंकवादी ने देर रात दो बजे (स्थानीय समयानुसार) कारागार के मुख्य द्वार पर एक कार बम से विस्फोट किया। विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस वर्दी पहने छह आतंकवादी जेल में घुस आए और कैदियों की जेल परिसर से निकलने में मदद की।”

प्रारंभिक जानकारी से पता चला कि 352 कैदी जेल से फरार होने में सफल रहे, जबकि 80 से ज्यादा कैदियों को सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया है।

अहमदी ने कहा, “हमले में जेल के चार पुलिसकर्मियों की जान चली गई, जबकि चार कैदियों और 10 सुरक्षाबलों सहित 14 लोग घायल हुए हैं। फरार कैदियों की धरपकड़ के लिए एक वृहद अभियान शुरू किया गया है।”

देश के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सेदिक सिद्दिकी ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

तालिबान आतंकवादी गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493