श्रीनगर, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को एक बगीचे से तीन युवकों के शव बरामद हुए। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बारामूला जिले के चौर (दंगेरपुरा) गांव में सेब के एक बगीचे से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। उनकी उम्र 17 से 21 साल के बीच है।”
पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath