अफगानिस्तान : ड्रोन हमले में पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया

काबुल, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पाकिस्तान के खैबर क्षेत्र में लश्कर-ए-इस्लाम संगठन का प्रमुख मंगल बेग सुरक्षाबलों और कबायलियों पर हमलों में संलिप्तता के लिए वांछित था।

सरकार ने उस पर दो करोड़ पाकिस्तानी रुपये (190,800 डॉलर) का इनाम भी रखा हुआ था।

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, बेग पड़ोसी देश अफगानिस्तान भाग गया था और वह वहीं से संगठन चला रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493