अफगानिस्तान : ड्रोन हमले में 7 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 10 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में नाटो के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हमले में सात आतंकवादी मारे गए हैं।

समाचार एंजेसी सिन्हुआ के अनुसार, जिला गवर्नर जुल्मई फारूकी ने कहा, “एक गुप्त सूचना के आधार पर गठबंधन सेना ने सोमवार रात चाहर डेरा जिले के नाहर-सूफी इलाके से गुजर रहे एक वाहन पर हवाई हमला किया। इसमें सात आतंकवादी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।”

एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि एक अन्य घटनाक्रम में सोमवार शाम पड़ोस के बाघान प्रांत में अफगान बलों द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान अब्दुल जब्बार मर्दान नामक एक तालिबान सैन्य प्रमुख मारा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493