अफगानिस्तान : बम विस्फोट में 2 पुलिसकर्मियों की मौत

काबुल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में गुरुवार को एक बम धमाके में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

सामचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल अब्दुल हबीब सय्यदखेल ने कहा, “मारावरा जिले में गुरुवार सुबह एक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में धमाके के कारण अफगान लोकल पुलिस (एएलपी) के दो सदस्यों की मौत हो गई।”

सरकार ने 2010 में ऐसे गांवों और जिलों की सुरक्षा के लिए एएलपी या सामुदायिक पुलिस का गठन किया था जहां सेना और पुलिस की कम मौजूदगी है।

सय्यदखेल ने पाकिस्तान से सटे पहाड़ी प्रांत में हमले के लिए आतंकवादी संगठन तालिबान को जिम्मेदार ठहराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493