अमेरिका में डॉलर पर लगेगी महिला की तस्वीर

ल्यू ने बुधवार को एक टेलीकांफ्रेंस में कहा, “मैं यह घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं कि एक सदी से अधिक समय के बाद पहली बार हमारी मुद्रा पर एक महिला की तस्वीर अंकित होगी।”

ल्यू ने बताया, नवीन डिजाइन युक्त बीस डॉलर के इस नोट पर व्हाइट हाउस के साथ ही राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन की छवि भी रहेगी।

पिछले साल जून में वित्त विभाग ने अपनी एक आरंभिक योजना की जानकारी दी थी, जिसके तहत 10 डॉलर के नोट पर ऐलेक्जैंडर हैमिल्टन के स्थान पर किसी ऐतिहासिक महिला शख्सियत की तस्वीर लगाई जानी थी। लेकिन, इस योजना को पूरे देश में आलोचना का सामना करना पड़ा था। हैमिल्टन संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले वित्त मंत्री थे। वह महान अर्थशास्त्री और देश की आर्थिक प्रणाली के वास्तुकार माने जाते हैं। इसलिए लोगों ने इस योजना को खारिज कर दिया था।

ल्यू ने बुधवार को कहा कि 10 डॉलर के नोट के पहले हिस्से पर ऐलेक्जैंडर की तस्वीर कायम रहेगी, लेकिन 10 डॉलर के नोट की पृष्ठभूमि में महिलाओं के मताधिकार आंदोलनों के नायकों की कहानी होगी।

इस नए नोट में ऐतिहासिक मार्च और महिलाओं को मतदान का अधिकार दिलाने वाले आंदोलनों में शामिल लुक्रेशीया मॉट, जोरनर ट्रथ, सुसान बी एंथोनी, एलिजाबेथ केडी स्टैंटन और ऐलिस पॉल सहित कई शख्सियतों की तस्वीरें शामिल हो सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493