सरकारी समाचार एजेंसी ‘बरनामा’ के मुताबिक, परिवहन मंत्री लिओ तियॉन्ग लाई ने कहा कि मोजांबिक तथा दक्षिण अफ्रीकी सरकार लापता विमान की खोज जारी रखने के लिए सहमत है।
लापता विमान की खोज के लिए मलेशिया द्वारा अपना दल भेजने से पहले दोनों देश मलबों की खोज के लिए अपना दल भेजेंगे और यदि कोई नई खोज सामने आती है, तो वे इससे मलेशिया को अवगत कराएंगे।
ऑस्ट्रेलियन परिवहन सुरक्षा ब्यूरो (एटीएसबी) ने बुधवार को एक प्रौद्योगिकी परीक्षण रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि मोजांबिक में मिले दोनों टुकड़े निश्चित तौर पर लापता विमान के ही हैं।
लिओ ने कहा कि नवीनतम जांच परिणाम में इस बात की पुष्टि हुई है कि बोइंग 777 विमान दक्षिण हिंद महासागर में गिरा, जहां 1.2 लाख वर्ग किलोमीटर में विमान की खोज का काम जारी है।
विमान के मुख्य धड़ का पता लगाया जाना अभी बाकी है।
लियो ने कहा कि और अधिक मलबों के मिलने से विमान हादसे के कारणों के विश्लेषण में विशेषज्ञों को मदद मिल सकती है।
उल्लेखनीय है कि आठ मार्च, 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा विमान बीच रास्ते में लापता हो गया था। हादसे में विमान में सवार सभी 239 लोगों का आज तक कोई अता-पता नहीं चला है।
dharmpath.com dharmpath