अफगानिस्तान : मंत्री ने सुरक्षा प्रमुखों को बर्खास्त करने की मांग उठाई

काबुल, 5 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी ने सोमवार को सभी सुरक्षा संस्थानों के प्रमुखों को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की है।

रब्बानी ने यह मांग हाल में हुए काबुल हमले के बाद उठाई है, जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए।

स्थानीय समाचार चैनल ‘टोलो न्यूज’ के मुताबिक जमीयत-ए-इस्लामी पार्टी के नेता रब्बानी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हनीफ अतमार के साथ आंतरिक मामलों के मंत्री जनरल ताज मोहम्मद जाहिद, राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के प्रमुख मासूम स्तानेकजई और कार्यवाहक रक्षा मंत्री तारिक शाह बहरामी सहित सभी सुरक्षा शाखाओं के प्रमुखों को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

सुरक्षा प्रमुखों को बर्खास्तगी के अलावा रब्बानी ने काबुल में हाल में हुए हमले की पूरी जांच कराने का आग्रह किया और कहा कि जो भी इसमें शामिल हैं उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हाल में हुए हमलों ने सुरक्षा संस्थानों व उनकी क्षमता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा संस्थानों और सरकार के भीतर के कुछ लोगों के संबंध तालिबान से हैं।

जमीयत नेता ने कहा कि काबुल में हाल में हुए घातक हमलों ने दिखा दिया कि सुरक्षा संस्थान अफगान लोगों की सुरक्षा में सक्षम नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493