उप्र के बिजली संकट के लिए योगी सरकार जिम्मेदार : सपा

पार्टी का कहना है कि सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली योगी सरकार के राज में प्रदेश में विद्युत आपूर्ति ठप है, जनता बेहाल है जिसके चलते विकास का विनाश हो रहा है।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि बिजली आपूर्ति की कमी से उद्योग संकट में है। जनजीवन त्रस्त है। भाजपा सरकार ने दावे तो बड़े-बड़े किए पर वे सभी हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली संकट के लिए शासन की दोषपूर्ण नीतियां जिम्मेदार हैं जिसका राज्य सरकार संज्ञान ही नही ले रही है। उन्होंने कहा कि राग-द्वेष के साथ तमाम क्षेत्रों की जनता को उत्पीड़ित करने का काम योगी सरकार कर रही है।

चौधरी ने कहा कि योगी को तत्काल लचर विद्युत व्यवस्था के लिए दोषी विद्युत मंत्री पर कार्रवाई करनी चाहिए और जनता की सुविधाआंे का ख्याल रखते हुए विद्युत व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493