अफगानिस्तान : मस्जिद में विस्फोट, 15 मरे

काबुल, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के गरदेज शहर में शुक्रवार को एक मस्जिद हुए दो विस्फोटों में करीब 15 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ये विस्फोट दोपहर बाद करीब 1.30 बजे हुए। जब लोग गरदेज शहर के पुलिस जिला 2 में इमाम-ए-जमन मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा कर रहे थे। गरदेज शहर पूर्वी पकटिया प्रांत की राजधानी है।

अधिकारी ने कहा, “पुलिस की प्राथमिक सूचना व शुरुआती निष्कर्ष में पता चला है कि मस्जिद में लोगों के होने के दौरान एक के बाद एक दो विस्फोट हुए। फिलहाल हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन हताहतों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है, क्योंकि शहर भर के विभिन्न अस्पतालों में पीड़ितों को भर्ती कराया गया है।”

सुरक्षा बलों ने एहतियाती उपाय के तौर पर ख्वाजा हसन के आसपास के इलाके को घेर लिया है। यह शिया अफगान बहुल इलाका है।

किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493