बेंगलुरू, 3 अगस्त (आईएएनएस)। तीन गुना तीन बास्केटबाल लीग (3बीएल) का पांचवां दौर 11 और 12 अगस्त को यहां खेला जाएगा।
मौजूदा रैकिंग के मुताबिक दिल्ली हूपर्स पहले पायदान काबिज है। इसके बाद अहमदाबाद विंगर्स और बैंगलोर माचास पर मौजूद है। मुंबई हसलर्स और हैदराबाद बैलर्स क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर स्थित है।
तीसरे दौर के एमवीपी तिमाज पार्कर-रिवेरा और चेथन सुरेश ने चेन्नई लेग में दिल्ली के खिलाफ बैंगलोर के लिए शानदार प्रदर्शन किया और पहले सीजन में अपनी टीम के शीर्ष पहुंचने की उम्मीदों को बढ़ाया।
पहला सीजन अपने अंत के करीब है। ऐसे में मैचों के अधिक रोमांचक होने की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं।
पांचवां दौर बेंगलुरू के फीनिक्स मार्केसिटी में आयोजित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath