अफगानिस्तान : मुठभेड़ में 13 लोगों की मौत

काबुल, 31 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के समनगन प्रांत में रविवार को तालिबान आतंकवादियों एवं अफगानिस्तान सुरक्षा बलों के बीच हुए संघर्ष में 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। प्रांतीय गवर्नर खरुल्लाह अनोश ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अनोश के हवाले से जानकारी दी, “तालिबान आतंकवादियों के एक समूह ने रविवार तड़के दारा-ए-सोफ पेन जिले में एक पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक संघर्ष चला, जिसमें पांच पुलिसकर्मी और आठ आतंकवादी मारे गए।”

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और नौ आतंकवादी घायल भी हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493