चेन्नई, 31 मई (आईएएनएस)। नवोदित फिल्म निर्देशक रिधुन सागर का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘थुड़ी’ रोमांच से ओतप्रोत एक ऐसी फिल्म है, जिसमें कोई नायक नहीं है। इसमें अभिनेत्री अभिनया मुख्य भूमिका में हैं।
सागर ने एक बयान में कहा, “फिल्म शाम के छह से अगली सुबह के छह बजे की कहानी है। यह पांच सितारा होटल के अंदर की कहानी है, जिसमें कोई नायक नहीं है। इसमें पांच अहम किरदार हैं और कहानी उन्हीं के इर्दगिर्द घूमती है।”
फिल्म में अभिनया एक रिसेप्शनिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी।
सागर ने कहा, “उनका (अभिनया) किरदार बेहद अहम है और वह कहानी को आगे बढ़ाती हैं। उनका कोई जोड़ीदार नहीं है। वह फिल्म के अधिकांश हिस्से को अपने बूते आगे बढ़ाती हैं।”
dharmpath.com dharmpath