अफगानिस्तान में अमेरिकी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 12 मरे

सूत्र के मुताबिक, “जलालाबाद हवाईअड्डे पर लगभग आधी रात के समय अमेरिका का सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार लोगों की मौत हो गई।”

सूत्रों के मुताबिक, मृतकों में अमेरिकी सेना के पांच जवान भी हैं।

दुर्घटना की विस्तृत जानकारी और कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

गठबंधन सेना के प्रवक्ता टोनी विकमैन के मुताबिक, “इस दुर्घटना के बारे में अभी कोई ताजा जानकारी नहीं मिल पाई है। उचित समय पर अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।”

पश्चिमी अफगानिस्तान में पिछले साल जून में चार इंजनों वाले एक सी-130 विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी। हालांकि, उसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493