हमलावर एक 20 साल का युवक था, जिसने ओरेगन के कम्युनिटी कॉलेज परिसर में गोलाबारी शुरू कर दी।
डगलस काउंटी के शेरिफ जॉन हेनलिन ने घटना के लगभग तीन घंटे बाद संवाददाताओं को बताया कि दक्षिणी ओरेगन में रोजबर्ग के उम्पक्वा कम्युनिटी कॉलेज में मौके पर हमलावर को मार गिराया गया। उसने अकेले ही गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया था।
मीडिया रपटों के मुताबिक, घटनास्थल से चार बंदूकें बरामद की गई हैं। इस घटना के बाद व्हाइट हाउस ने शस्त्र कानून पर नियंत्रण का आह्वान किया है।
डगलस काउंटी के फायर मार्शल रे शॉफ्टलर ने मीडिया रपटों के हवाले से बताया कि यह गोलाबारी कक्षाओं में की गई। इस कॉलेज में लगभग 3,300 छात्र पढ़ते हैं।
अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ने विज्ञान इमारत में गोलाबारी शुरू कर दी और उसके बाद दूसरी इमारत की ओर चला गया।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों ओर से गोलाबारी शुरू हो गई।
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और अमेरिका के शराब, तंबाकू, बंदूक और विस्फोटक (एटीएफ) ब्यूरो के एजेंट घटनास्थल पर पहुंचे।
dharmpath.com dharmpath