काबुल, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहर प्रांत में गुरुवार को हुए एक ड्रोन हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक रेडियो स्टेशन ध्वस्त कर दिया गया और कुछ आतंकवादियों को मार गिराया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस हमले में रेडियो तकनीक विशेषज्ञों सहित आईएस के कई बड़े आतंकवादी मारे गए।
सुरक्षा बलों ने इससे पहले भी अचिन जिले में एक रेडियो स्टेशन को नष्ट कर दिया था। हालांकि आतंकवादियों ने इसकी मरम्मत कर अपना दुष्प्रचार फिर शुरू कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath