एसीबी ने शीला दीक्षित को पूछताछ के लिए समन भेजा

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) ने गुरुवार को यहां की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 400 करोड़ रुपये के टैंकर घोटाले में 26 अगस्त को पूछताछ के लिए समन भेजा।

एसीबी प्रमुख एम.के.मीणा ने संवाददाताओं से कहा, “हमने वाटर टैंकर घोटाले के संबंध में 26 अगस्त को पूछताछ के लिए शीला दीक्षित को नोटिस जारी किया है।”

इससे पहले, एसीबी ने शीला को 2011 में लगभग 2.5 लाख के वाटर मीटर खरीदने के मामले में छह जुलाई को पूछताछ के लिए सम्मन भेजा था।

अधिकारी ने कहा कि वाटर टैंकर की निविदा प्रक्रिया में धोखाधड़ी और एक ही कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए 2014 में एसीबी में एक मामला दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493