छोटे पर्दे को कभी अलविदा नहीं कहेंगे आयुष्मान

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ की तैयारी कर रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि वह छोटे पर्दे को कभी अलविदा नहीं कहेंगे।

आयुष्मान ने आईएएनएस से कहा, “मैंने छोटे पर्दे से शुरुआत की है। मैं एक यूथ चैनल से जुड़ा एंकर था और इसके बाद ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ की मेजबानी की। मैं आईपीएल की भी मेजबानी कर चुका हूं इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं कभी टेलीविजन को अलविदा कहूंगा।”

अभिनेता ने कहा कि बड़े पर्दे और छोटे पर्दे के बीच पारस्परिक संबंध हैं और दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “इसलिए आप नहीं कह सकते कि मैं टेलीविजन पर काम करता हूं और टेलीविजन से आया हूं।”

31 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह कभी टीवी या मेजबानी को अलविदा नहीं कहेंगे।

फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में आयुष्मान बांग्ला उपन्यासकार की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें परिणीति चोपड़ा भी हैं, जो गायिका बनना चाहती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493