काबुल, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के फराह प्रांत में आतंकवादियों ने कम से कम सात नगारिकों को मार डाला।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा, “घटना बाला मुलूक जिले में मंगलवार को घटी, जब आतंकवादियों ने एक बस को रुकवाया और सात यात्रियों को नीचे उतारने के बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।”
अधिकारी के मुताबिक, बस फराह से पड़ोसी हेरात प्रांत जा रही थी।
इस हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि हमले का आरोप तालिबान पर लगाया गया है।
तोलो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, इलाके में अफगान सुरक्षा बलों के पहुंचने के बाद उनकी तालिबान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें 10 से अधिक तालिबान आतंकवादी मारे गए।
dharmpath.com dharmpath