अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट, 22 मरे

काबुल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में 22 लोग मारे गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।

बम विस्फोट शनिवार देर शाम कुंदुज प्रांत में हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जिला गर्वनर हयातुल्लाह आमिरी के हवाले से बताया, “शनिवार देर शाम खान अबद जिले में एक कार बम विस्फोट में 19 सिपाही और तीन नागरिकों की मौत हो गई।”

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में सरकार समर्थक नेता अब्दुल कादिर भी शामिल हैं।

इस आत्मघाती कार बम विस्फोट की जिम्मेदारी तालिबान आतंकवादी समूह ने ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493