फोन कॉल से क्यों घबरा गईं काजोल?

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपनी बहन तनिषा मुखर्जी के नाटक ‘द ज्यूरी’ के लिए रखे संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपनी एक फोन कॉल से इतनी घबराईं कि बीच में ही उठकर चली गईं।

काजोल अर्से बाद मीडिया से रूबरू हुईं। उन्होंने बताया, “मैं बहुत उत्साहित हूं। मेरे ख्याल से वह (तनिषा) कमाल की होने जा रही हैं। मैं उनका पहला नाटक भी देखा था और वह इसमें कमाल थीं। मैं यकीनन इसे लेकर उत्साहित हूं।”

काजोल, दिव्या पालट निर्देशित इस नाटक के प्रति अपना सहयोग प्रदर्शित करने आई थीं।

रंगमंच में हाथ आजमा रहे असंख्य फिल्म कलाकारों के बारे में काजोल ने कहा, “मेरे ख्याल से एक कलाकार के लिए रंगमंच एक बेहतरीन मंच है।”

काजोल का फोन लगातार घनघना रहा था, इसलिए उन्होंने कॉल रिसीव की और बात करने के बाद मीडिया से माफी मांगते हुए हड़बड़ी में वहां से निकल गईं। वह बहुत परेशान लग रही थीं। यहां तक कि उन्होंने अपने ड्राइवर से मराठी में कहा कि गाड़ी वही चलाएंगी।

संवाददाता सम्मेलन में काजोल की अभिनेत्री मां तनुजा, अभिनेत्री जूही चावला, लारा दत्ता, टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति, क्रिकेटर अजीत आगरकर, मधु शाह, मोनीष बहल और अन्य लोग भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493