काबुल, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेरात शहर में तरल गैस ट्रक में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और अन्य 18 लोग घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, “हादसा सोमवार को हेरात शहर की एक गैस कंपनी के परिसर के नजदीक एक गैस ट्रक में धमाका होने से हुआ। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि आग से पास के रिहायशी इलाकों को बहुत नुकसान पहुंचा है।”
dharmpath.com dharmpath