पश्चिमी नेपाल में हिंसक संघर्ष में 20 की मौत

पश्चिमी नेपाल के कैलाली जिले के टीकापुर में सोमवार दोपहर पुलिस एवं प्रदर्शनकारी ग्रामीणों के बीच भड़की हिंसा और संघर्ष में 17 पुलिसकर्मियों और तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों द्वारा जिला प्रशासन कार्यालय की ओर से लगाई गई निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में 17 पुलिसकर्मियों एवं तीन प्रदर्शनकारियों को जान गंवानी पड़ी।

प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों के प्रवेश करने, पुलिस पर पत्थर फेंकने और लाठी, चाकू, भाले और हंसिया लेकर पुलिस पर धावा बोलने के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ। हिंसक संघर्ष में प्रदर्शनकारियों द्वारा कुछ पुलिस अधिकारियों को जिंदा जलाए जाने की भी खबरें हैं।

कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी संघर्ष में घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज टीकापुर के स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्य जिला अधिकारी (सीडीओ) ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए नेपाल सेना के जवानों की तैनाती की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493