अफगानिस्तान में ट्रक में विस्फोट, 8 मरे

काबुल, 22 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में तालिबान ने एक ट्रक में विस्फोट कर दिया, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, गजनी प्रांत के गर्वनर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने कहा, “विस्फोटकों से भरा तालिबान का ट्रक शहर के बीच में प्रवेश की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान सुरक्षा बलों ने गोलीबारी कर रोकने की कोशिश की, जिससे उसमें विस्फोट हो गया।”

नूरी ने कहा कि आत्मघाती हमलवाकर ट्रक पर सवार थे, लेकिन वे अपने मिशन में कामयाब नहीं हो सके।

अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493