अफगानिस्तान में ड्रोन हमला, आईएस के 6 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहर प्रांत में अमेरिकी ड्रोन हमले में इस्लामिक स्टेट (अईएस) के छह आतंकवादी मारे गए। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गठबंधन सेना के विमानों ने अचिन जिले में बंदार तथा बारो काली गांव में आईएस आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले किए।

पाकिस्तान की सीमा से लगे अचिन जिले में पिछले दो महीनों से आईएस आतंकवादियों तथा अफगान सुरक्षा बलों के बीच भीषण झड़प सामने आई है।

आईएस ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी व्यक्त नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493