भारत-बांग्लादेश संबंधों में सुधार होगा : तथागत रॉय

अगरतला, 26 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने मंगलवार को कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच सीधी बस सेवा शुरू होने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे दोनों देशों के संबंधों में सुधार होगा।

रॉय ने यहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर असम राइफल ग्राउंड में तिरंगा फहराने के बाद कहा, “पूर्वोत्तर राज्यों और कोलकाता के बीच बांग्लादेश के रास्ते शुरू की गई सीधी बस सेवा से अगरतला, कोलकाता, शिलांग, गुवाहाटी और ढाका के बीच बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है।”

उन्होंने कहा, “भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार को बढ़ाने के लिए समन्वित विकास परिसर (आईडीसी) में एक भू-सीमा शुल्क केंद्र स्थापित किया गया है।”

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिमी त्रिपुरा में बांग्लादेश से लगे श्रीमंतापुर में आईडीसी का उद्धघाटन किया।

राज्यपाल ने कहा कि स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण और पश्चिम त्रिपुरा में दो ‘बार्डर हाट’ स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कहा, “उत्तरी त्रिपुरा में दो और ‘बॉर्डर हॉट (बॉर्डर बाजारों)’ की स्थापना की जाएगी, जिसमें दोनों देशों के लोग अपने उत्पादों को बेचने में सक्षम होंगे।”

रॉय ने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में त्रिपुरा पहला ऐसा राज्य है, जिसने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493