अफगानिस्तान में तालिबान कमांडर सहित 6 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 9 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में सोमवार को तालिबान कमांडर मुल्ला अब्दुल रौफ सहित छह आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय पुलिस के प्रमुख नबी जान मुल्लाखिल के हवाले से कहा, “दक्षिणी क्षेत्र के कजाकी जिले के अजान इलाके में आज सुबह नौ बजे उनके विमान पर की गई गोलीबारी में तालिबान कमांडर मुल्ला अब्दुल रौफ सहित छह आतंकवादी मारे गए।”

अधिकारी ने कहा कि हमले में मारे गए लोगों में रौफ का साला और पाकिस्तान के कबायली इलाके वजीरिस्तान के चार आतंकवादी शामिल हैं।

अधिकारी के अनुसार, रौफ की मौत हेलमंड और उससे लगे कंधार, जाबुल व उरुजगन प्रांतों में मौजूद तालिबान आतंकवादियों के लिए एक बड़ा झटका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493