अफगानिस्तान में थाने पर हमला, 5 आतंकवादी ढेर

काबुल, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में मंगलवार को एक पुलिस थाने पर हमले के दौरान पांच आतंकवादी मारे गए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पांच सदस्यीय सशस्त्र समूह ने आत्मघाती सामग्री व घातक राइफलों के साथ कुंदुज शहर में एक पुलिस थाने पर हमला किया।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से कहा, “लेकिन सभी आतंकवादी 20 मिनट के भीतर ढेर हो गए।”

उन्होंने कहा कि पुलिसवर्दी पहने पहले आत्मघाती हमलावर ने पहचान सामने आने पर पुलिस थाने के गेट के करीब स्वयं को उड़ा लिया।

तीन अन्य आतंकवादी पुलिस थाने के परिसर में दाखिल होने में कामयाब हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मार गिराया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पांचवें आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक सामग्री से लदी कार को थाने के बाहर उड़ा दिया।

हमले की जिम्मेदारी तालिबान आतंकवादियों ने ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493