दूसरे अभ्यास मैच में खेलेंगे डिविलियर्स

क्राइस्टचर्च, 10 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ पहले अभ्यास मैच से बाहर रहे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान अब्राहम डिविलियर्स बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे अभ्यास से वापसी कर सकते हैं।

वेबसाइट क्रिकइंफो के अनुसार टीम प्रबंधन ने पहले अभ्यास मैच में एतियातन डिविलियर्स को आराम देने का फैसला किया था। टीम के एक प्रवक्ता ने बताया कि डविलियर्स अच्छा महसूस कर रहे हैं और 14 फरवरी से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को हेग्ले ओवल मैदान पर खेले गए वर्षा से बाधित पहले अभ्यास मैच में डकवर्थ लुइस नियम के तहत श्रीलंका को पांच विकेट से हराया था।

विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की तैयारियों पर टीम के एक अन्य बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस ने कहा, “हम पिछले करीब एक साल से विश्व कप की ही तैयारी कर रहे हैं। हमने पिछले कुछ महीनों में बहुत क्रिकेट खेला और अब हम टूर्नामेंट में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493