अफगानिस्तान में नाटो अड्डे पर विस्फोट, 3 मरे

काबुल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के परवान प्रांत में शनिवार को अमेरिका व नाटो के मुख्य अड्डे पर विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नाटो के नेतृत्व वाले ‘रिजॉल्यूट सपोर्ट’ की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “विस्फोट बगराम एयरफील्ड में आज (शनिवार) सुबह हुआ, जिसमें कई हताहत हुए हैं।”

बयान में कहा गया है कि विस्फोट की प्रकृति व अन्य विस्तृत जानकारी का पता नहीं चल पाया है। हमारी टीम लोगों को सहयोग दे रही है।

बगराम एयरफील्ड काबुल से लगभग 50 किलोमीटर उत्तर में है। पिछले करीब 15 वर्षो से इसका इस्तेमाल अफगानिस्तान में अमेरिका के मुख्य सैन्य अड्डे के रूप में किया जाता रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493