होबार्ट टेस्ट : आस्ट्रेलिया 85 पर ढेर, द. अफ्रीका ने भी गवांए 5 विकेट

होबार्ट, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेल रही आस्टेलिया का बुरा प्रदर्शन जारी है। बेलेरिवे ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया पहली पारी में सिर्फ 85 रनों पर सिमट गई।

हालांकि मेहमान टीम ने भी दिन का खेल खत्म होने तक 55 ओवरों में 171 रनों पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं।

टेम्बा बावुमा 38 और क्विंटन डी कॉक 28 रन बनाकर स्टम्पस तक क्रिज पर डटे हुए हैं।

पहले टेस्ट में मेजबान टीम को मात देने वाली दक्षिण अफ्रीका ने सुबह टॉस जीतकर उसे बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (1) को वेर्नोन फिलेंडर ने दो के कुल योग पर चलता किया।

यहां से मेजबान टीम के विकेट गिरने का सिलसिला रूका नहीं। विश्व विजेता टीम के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई के आकंड़े तक पहुंच सके। टीम के कुल स्कोर से आधे से ज्यादा रन कप्तान स्टीवन स्मिथ (48) ने बनाए। वह नाबाद पवेलियन लौटे। उनके अलावा पदार्पण मैच खेल रहे जोए मेनेनी ने 10 रनों का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से फिलेंडर ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। काइल अबॉट को तीन और कागिसो राबादा को एक सफलता मिली।

अपनी पहली पारी खेलनी उतरी अफ्रीकी टीम को डीन एल्गर (17) और स्टीफन कुक (23) ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। लेकिन मिशेल स्टार्क ने तीन रनों के भीतर तीन विकेट लेकर उसको परेशानी में डाल दिया। 46 के कुल स्कोर पर एल्गर, कुक और ज्यां पॉल ड्यूमिनी (1) पवेलियन लौट चुके थे।

हाशिम अमला (47) और फाफ डू प्लेसिस (7) ने टीम को 76 स्कोर तक पहुंचाया। डू प्लेसिस को जोस हाजलेवुड ने अपना पहला शिकार बनाया। उन्होंने अमला को अर्धशतक लगाने के रोका और 132 के कुल स्कोर पर विकेट के पीछे पीटर नेविल के हाथों कैच करा मेहमानों को पांचवां झटका दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493