अफगानिस्तान में नाटो एयरबेस पर विस्फोट, 4 मरे (लीड-1)

काबुल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत परवान के बगराम हवाईक्षेत्र में नाटो के एयरबेस में शनिवार को हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नाटो के नेतृत्व वाली संयुक्त सेना के हवाले से कहा, “बगराम सैन्य कैंप में विस्फोटक डिवाइस के जरिए विस्फोट किया गया।”

बगराम एयरफील्ड काबुल से लगभग 50 किलोमीटर उत्तर में है, जहां पिछले 15 वर्षो से अमेरिकी सेना सुरक्षा में तैनात है।

शनिवार को इससे पहले प्रांतीय सरकार ने बताया कि यह विस्फोट आत्मघाती बम विस्फोट की तरह थी।

प्रवक्ता वाहिद सिद्दीकी ने कहा, “प्रारंभिक जांच में पाया गया कि एक आदमी मजदूर के रूप में एयरबेस की पहली चौकी को पार कर कैंप में पहुंचा और विस्फोटक लगी जैकेट के जरिए इस घटना को अंजाम दिया।”

विस्फोट करने वाले व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

सूत्रों के मुताबिक, मारा गया व्यक्ति स्थानीय मजदूर था।

एक बयान के अनुसार, बगराम में घायलों का उपचार किया जा रहा है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने ट्वीट कर कहा कि यह हमला सालाना बगावत का एक हिस्सा था।

उत्तरी मजार-ए-शरीफ शहर में जर्मन वाणिज्य दूतावास कार्यालय और तालिबान के बीच हुई मुठभेड़ में गुरुवार रात आत्मघाती ट्रक बम विस्फोट में चार अफगान सुरक्षा बलों सहित तीन सैन्यकर्मी मारे गए थे और 130 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493